बटिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
सिटी संवाददाता – पंकज बरनवाल
सोनो : बटिया थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टोटो में बने गुप्त तहखाने से 30 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी के नेतृत्व में एनएच-333 स्थित बैलाटांड़ तीनमुहिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चकाई की ओर से आ रही एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में पता चला कि वाहन के नीचे बने ‘तहखाने’ में झारखंड से लाई गई शराब की खेप छिपाई गई थी।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनोज साह, पिता बगोरी साह, ग्राम भरतपुर, थाना सोनो और भीम कुमार, पिता सुरेश शाह, ग्राम सोहजना, थाना झाझा के रूप में कई गयी है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शनिवार को दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जमुई जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसआई विजय कुमार सहित बटिया थाना पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment