जमुई में नव नियुक्त सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, मिली खामियां सुधार के आदेश - City Channel

Breaking

Saturday, January 3, 2026

जमुई में नव नियुक्त सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, मिली खामियां सुधार के आदेश

जमुई में नव नियुक्त सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, मिली खामियां सुधार के आदेश

खैरा, जमुई : नव नियुक्त सिविल सर्जन अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण के महज दो दिन बाद ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, दवा कक्ष और उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों की बारीकी से जांच की गई। सिविल सर्जन ने पाया कि अस्पताल में आवश्यक मेडिकल इंस्ट्रूमेंट की कमी, साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं, और चिकित्सकों की भी कमी है।

अशोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की साफ-सफाई दुरुस्त करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और समय पर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दो दिन पूर्व सदर अस्पताल जमुई में पदभार ग्रहण करने के बाद यह औचक निरीक्षण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में आगामी सख्ती और नियमित निगरानी का संकेत है।

No comments:

Post a Comment

Pages