जमुई-सिकंदरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जमुई : जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जमुई सदर अस्पताल में भर्ती युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के लगमा निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। गौरव के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
दूसरे घायल युवक बिठलपुर निवासी लव कुमार हैं, जिनका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार लव कुमार की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। दोनों युवक दोस्त हैं और महादेव सिमरिया से काम निपटाकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment