दही-चूड़ा भोज में सांसद के जाते ही हंगामा, लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद से अफरा-तफरी - City Channel

Breaking

Tuesday, January 13, 2026

दही-चूड़ा भोज में सांसद के जाते ही हंगामा, लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद से अफरा-तफरी

दही-चूड़ा भोज में सांसद के जाते ही हंगामा, लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद से अफरा-तफरी

जमुई : मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब लोकसभा सांसद अरुण भारती के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के तुरंत बाद लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद भड़क उठा। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आयोजन में एनडीए के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, जमुई के स्थानीय लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए कार्यकर्ताओं के बीच दही-चूड़ा के वितरण को लेकर नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते कहासुनी और हंगामे में बदल गई। जमुई विधानसभा क्षेत्र से अधिक संख्या में आए कार्यकर्ताओं के कारण अव्यवस्था बढ़ने लगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती स्वयं मौजूद थे और उन्होंने सभी को दही-चूड़ा परोसकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। किंतु उनके अगले कार्यक्रम के लिए निकलते ही दही-चूड़ा की व्यवस्था को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताना शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद ने जोर पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही लोजपा (आर) के जमुई जिला नेतृत्व और स्थानीय पदाधिकारी तत्काल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना होने से टल गई


No comments:

Post a Comment

Pages