समस्तीपुर में भक्ति और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत, थानेश्वर स्थान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - City Channel

Breaking

Thursday, January 1, 2026

समस्तीपुर में भक्ति और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत, थानेश्वर स्थान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

समस्तीपुर में भक्ति और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत, थानेश्वर स्थान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

समस्तीपुर : नए साल के आगमन पर समस्तीपुर जिले में जश्न और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर लोग परिवार और मित्रों के साथ नए साल का उत्सव मनाते नजर आए, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए वर्ष की शुरुआत भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ की। शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

सुबह के समय ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और करीब दोपहर बारह बजे धूप निकली, वैसे-वैसे मंदिर परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के लिए युवाओं और महिलाओं की विशेष भीड़ देखी गई।

एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

थानेश्वर स्थान मंदिर के पंडा शंकर झा ने बताया कि लोग महादेव के जलाभिषेक के साथ नववर्ष 2026 की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कामना की कि यह वर्ष सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए। वहीं पंडित रवि दुबे ने बताया कि इस बार भीड़ काफी अधिक है और शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

आस्था का केंद्र है थानेश्वर स्थान

मूसापुर गांव से पत्नी के साथ पहुंचे नितिकेश झा ने बताया कि थानेश्वर स्थान मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि साल के पहले दिन महादेव की आराधना कर उन्होंने अपने और सभी लोगों के लिए शुभ की कामना की है।

विद्यापति धाम में भी उमड़ी भीड़

इधर, जिले के प्रसिद्ध विद्यापति धाम मंदिर में भी नए साल के मौके पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर नए वर्ष के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

बोटेनिकल गार्डन में पिकनिक का माहौल

नए साल के अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित बोटेनिकल गार्डन में भी बड़ी संख्या में लोग घूमने और मौज-मस्ती के लिए पहुंचे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गार्डन में खाना बनाने पर प्रतिबंध था, जिसके कारण लोगों ने घूम-फिरकर ही नए साल का आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages