नए साल पर अवैध शराब तस्करों पर उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 भट्टियां ध्वस्त, 2000 लीटर महुआ शराब जब्त - City Channel

Breaking

Thursday, January 1, 2026

नए साल पर अवैध शराब तस्करों पर उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 भट्टियां ध्वस्त, 2000 लीटर महुआ शराब जब्त

नए साल पर अवैध शराब तस्करों पर उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 भट्टियां ध्वस्त, 2000 लीटर महुआ शराब जब्त

जमुई। नए साल पर अवैध शराब की बिक्री की तैयारी कर रहे तस्करों के मंसूबों पर जमुई उत्पाद पुलिस ने पानी फेर दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के आशना लेबार गांव के जंगली इलाके में छापेमारी कर छह अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया और 2000 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त की है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में कच्चा माल और उपकरण भी बरामद किए। कार्रवाई के दौरान उत्पाद पुलिस को देखते ही शराब तस्कर घने जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडे ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नए साल को लेकर जंगली इलाके में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

तस्करों की पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फरार शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages