जमुई आगमन पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पहुँचे - City Channel

Breaking

Sunday, January 25, 2026

जमुई आगमन पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पहुँचे

जमुई आगमन पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पहुँचे

जमुई : जमुई आगमन के दौरान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर विचार परिवार से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के युवाओं ने भी उनसे भेंट कर संगठन विस्तार एवं छात्र हितों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि उनका छात्र जीवन भी छात्र संगठन से जुड़ा रहा है, जहाँ अनुशासन, नेतृत्व और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संगठनात्मक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन प्रयासों से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और समावेशी विकास का संकल्प साकार हो रहा है।

मुलाकात के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages