‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमुई : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत NALSA (आशा) एसओपी के क्रियान्वयन हेतु 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत मंगलवार को +2 एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, जमुई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) जमुई के आदेशानुसार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित विधिक प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों एवं कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
मुख्य एलएडीसी/उप मुख्य एलएडीसी/सहायक एलएडीसी, जमुई द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पीएलवी स्मिता कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की अपील की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री स्नेहलता कुमारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment