श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, शताब्दी वर्ष विशेष कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान - City Channel

Breaking

Monday, January 26, 2026

श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, शताब्दी वर्ष विशेष कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान

श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, शताब्दी वर्ष विशेष कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली (मुज़फ्फरनगर) : श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल, खतौली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे एवं देशभक्ति से संबंधित आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री शशांक कुमार जैन एवं प्रबंधक श्री वैभव कुमार जैन ने समिति सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा।

विद्यालय इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस पर एक विशेष कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस कॉन्टेस्ट में उन अभिभावकों को शामिल किया गया, जिन्होंने 30 मई तक अपने बच्चों की पूरे वर्ष की फीस समय पर जमा कराई थी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार 288 अभिभावकों ने 441 विद्यार्थियों की फीस समय से जमा कर कॉन्टेस्ट में भागीदारी की।

लकी ड्रॉ के माध्यम से कुल 25 पुरस्कारों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता अभिभावक को पूरे वर्ष की फीस वापस की गई। द्वितीय पुरस्कार ₹3100, तृतीय ₹2100 तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹1100 की नगद राशि प्रदान की गई। पुराने अभिभावकों की श्रेणी में प्रत्येक पुरस्कार वर्ग से 5-5 तथा नए अभिभावकों की श्रेणी में प्रत्येक वर्ग से 1-1 विजेता घोषित किए गए।

समारोह का संचालन नेताजी हाउस एवं नेहरू हाउस के शिक्षकों द्वारा किया गया। नेताजी हाउस की मुख्य श्रीमती सुनीता शर्मा एवं नेहरू हाउस की मुख्य श्रीमती रुचि जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आयुषी जैन एवं नैना जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रितु कश्यप, कॉर्डिनेटर श्रीमती सारिका त्यागी, श्रीमती कीर्ति अग्रवाल, श्री राजीव कुमार सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।


No comments:

Post a Comment

Pages