डीएम नवीन ने कुंडघाट जलाशय योजना का किया निरीक्षण, दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश - City Channel

Breaking

Thursday, January 1, 2026

डीएम नवीन ने कुंडघाट जलाशय योजना का किया निरीक्षण, दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीएम नवीन ने कुंडघाट जलाशय योजना का किया निरीक्षण, दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

जमुई :  जिलाधिकारी श्री नवीन ने सिंचाई प्रमंडल सिकंदरा अंतर्गत निर्माणाधीन कुंडघाट जलाशय योजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर पदस्थ अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी गतिमान कार्यों को आगामी दो सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अपर किऊल जलाशय, गरही स्थित निरीक्षण भवन एवं कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिसंपत्तियों के रख-रखाव एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी भगवान महावीर की जन्मस्थली भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थल की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता ई. सौहेल अंसारी, अधीक्षण अभियंता ई. दीपेंद्र कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, ई. रवि शेखर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Pages