जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश - City Channel

Breaking

Friday, January 2, 2026

जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश

जनता दरबार में नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश


जमुई : जिला पदाधिकारी जमुई श्री नवीन (भाoप्रoसेo) के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता-सह-विभागीय जांच पदाधिकारी श्री बालमुकुंद प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में उपस्थित आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि “जनता दरबार आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।”

आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, इंदिरा आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

जनता दरबार के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद एवं जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages