सिमुलतला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन - City Channel

Breaking

Wednesday, January 28, 2026

सिमुलतला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

सिमुलतला में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन


सिटी संवाददाता : मुकेश कुमार सिंह

जमुई/सिमुलतला : जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में विधिवत झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। स्कूली वेशभूषा में बच्चों ने “भारत माता की जय”, “अमर शहीद अमर रहें” और “गणतंत्र दिवस जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्थान प्रमुखों ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रहित में ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

थाना परिसर में थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, कनौदी सरपंच कार्यालय, पैक्स कार्यालय, विभिन्न पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, डाकघर, एसएसबी 16वीं बटालियन बी कंपनी कैंप, वन विभाग कार्यालय तथा अन्य संस्थानों में भी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया गया।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का उत्सव देशभक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages