जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश - City Channel

Breaking

Friday, January 30, 2026

जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश

जमुई : जिला समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री नवीन ने आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जन-सुनवाई में लगभग 55 लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, राजस्व मामलों सहित अन्य प्रशासनिक समस्याएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और आवेदकों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया।

जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद तथा वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग श्री विनोद प्रसाद भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages