कड़ाके की ठंड के चलते जमुई में कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद - City Channel

Breaking

Sunday, January 4, 2026

कड़ाके की ठंड के चलते जमुई में कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद

कड़ाके की ठंड के चलते जमुई में कक्षा 5 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद

🔹डीएम ने जारी किया धारा 163 के तहत आदेश, बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला।

जमुई : जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम की शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला दण्डाधिकारी जमुई नवीन, भा०प्र०से० ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के कक्षा 5 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं निजी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी है।

आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 05 जनवरी 2026 से प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर ठंड के प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

वहीं, कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक पर्याप्त सावधानी के साथ संचालित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, आईसीडीएस, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सहित सभी प्रखंड व अंचल अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

No comments:

Post a Comment

Pages