06 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी जमुई के गौरव, पूर्व विधायक नरदेव प्रसाद भगत की सातवीं पुण्य तिथि - City Channel

Breaking

Sunday, January 4, 2026

06 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी जमुई के गौरव, पूर्व विधायक नरदेव प्रसाद भगत की सातवीं पुण्य तिथि

 06 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी जमुई के गौरव, पूर्व विधायक नरदेव प्रसाद भगत की सातवीं पुण्य तिथि

जमुई : स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक सेनानी, प्रख्यात अधिवक्ता, सरस्वती–अर्जुन–एकलव्य महाविद्यालय के संस्थापक एवं जमुई के पूर्व विधायक दिवंगत नरदेव प्रसाद भगत की सातवीं पुण्य तिथि आगामी 06 जनवरी को गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी।

नरदेव प्रसाद भगत का जीवन संघर्ष, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने न केवल आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि जमुई में शिक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव भी रखी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम सरस्वती–अर्जुन–एकलव्य कॉलेज परिसर स्थित पूज्य समाधि स्थल पर आयोजित होगा, जहाँ पुष्पांजलि अर्पण, भावांजलि सभा एवं स्मरण कार्यक्रम के माध्यम से उनके विराट व्यक्तित्व और अतुलनीय योगदान को नमन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं दिवंगत नरदेव बाबू के सुपुत्र प्रकाश कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुण्य तिथि समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिलेभर के नागरिक शामिल होकर नरदेव बाबू के आदर्शों और विचारों को स्मरण करेंगे।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और एक महान जननायक को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

No comments:

Post a Comment

Pages