जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 105 बोतल विदेशी शराब जब्त, मैजिक चालक गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Saturday, January 3, 2026

जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 105 बोतल विदेशी शराब जब्त, मैजिक चालक गिरफ्तार

जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : 105 बोतल विदेशी शराब जब्त, मैजिक चालक गिरफ्तार

जमुई :  जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की और एक मैजिक वाहन चालक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में शनिवार को की गई।

टीम ने त्रिपुरारी सिंह नदी घाट जाने वाले रास्ते में स्थित आरपीएम चिमनी ईंट भट्टा और नगर परिषद क्षेत्र के धोबिया घाट के पास मोदी चिमनी में छापेमारी की। इस दौरान एक पुरानी मैजिक वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर अलग-अलग प्लास्टिक के बोरों में रखी कुल 105 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा लगभग 49.875 लीटर बताई गई।

गिरफ्तार चालक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करहरा गांव निवासी सुनील कुमार (पिता कांग्रेस यादव) के रूप में हुई। शराब लेने पहुंचे कुछ बाइक सवार मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फरार शराब तस्करों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार चालक का भाई पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Pages