01 फरवरी को जमुई आएंगे सीआईडी बिहार के डीआईजी जयंतकांत, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग - City Channel

Breaking

Friday, January 30, 2026

01 फरवरी को जमुई आएंगे सीआईडी बिहार के डीआईजी जयंतकांत, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

 01 फरवरी को जमुई आएंगे सीआईडी बिहार के डीआईजी जयंतकांत, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग


जमुई :  
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में सीआईडी बिहार के डीआईजी जयंतकांत 01 फरवरी को जमुई दौरे पर आएंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान भी मौजूद रहेंगी। वे अपने प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि डीआईजी जयंतकांत का जमुई से विशेष जुड़ाव रहा है। वे वर्ष 2015 से 2017 तक जमुई के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए, जिससे जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करने में प्रशासन को सफलता मिली। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा होती रही है।

डॉ. स्मृति पासवान भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्ष 2017 में जिले में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ मिलकर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की दिशा में प्रयास किए थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों को भी स्थानीय स्तर पर सराहा गया है।

बताया गया है कि अपने जमुई प्रवास के दौरान दोनों विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages