अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार, 486 लीटर शराब बरामद; हत्या कांड का अभियुक्त भी पकड़ा गया
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो : जमुई जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक पुराने हत्या कांड के अभियुक्त को भी दबोचा गया है।
पहले मामले में शराब के सेवन के आरोप में गिद्दाडीह गांव निवासी पप्पू पासवान (पिता– हिरामन पासवान) तथा बरसोतीया गांव निवासी हिला सिंह (पिता– विनोद सिंह) को गिरफ्तार किया गया। दोनों को चिकित्सीय जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।
दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बलेरो पिकअप वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में मछली के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पिकअप से 180 एमएल के 27,000 टेट्रा पैक, कुल 486 लीटर शराब जब्त की गई। इस मामले में धर्मपुर (थाना– खैरा) निवासी सुभाष कुमार (पिता– लखन रजक) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इसके अलावा पुलिस ने कांड संख्या 177/15, धारा 302/34 भारतीय दंड विधान से संबंधित हत्या मामले के फरार अभियुक्त टेको मांझी (पिता– रोहन मांझी), निवासी बौझायत को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस कार्रवाई में बटिया थाना अध्यक्ष सुजाता कुमारी सहित पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment