जमुई जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान - City Channel

Breaking

Sunday, December 28, 2025

जमुई जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान

जमुई जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठ कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान

जमुई : आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन, जमुई में जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष अनिल सिंह ने की।

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया तथा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिन वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया, उनमें धीरेंद्र कुमार सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सदानंद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं शंभू यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र कुमार सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रखंड अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, महासचिव श्रीनिवास सिंह, पुष्पराज सिंह, मनोज सिंह, जयदेव सिंह, सुबोध मंडल, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, संजय कुमार सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, मंटो सिंह, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष अख्तर साहब, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, बरहट प्रखंड अध्यक्ष कुमार के धर्म, राजीव कुमार सिंह, महासचिव मानव सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी, सुनील कुमार, पंकज कुमार सिंह, बनारसी पासवान, ब्रह्मदेव राम पासवान, जय मंगल राम, नितेश सर आज़ाद, नन्नू, युवा कांग्रेस के फजल, पवन पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages