‘हिंदी हमारी पहचान, पर्यावरण हमारी शान’ के नारों के साथ निकली 506वीं साइकिल यात्रा, खैरमा में हुआ पौधारोपण - City Channel

Breaking

Sunday, September 14, 2025

‘हिंदी हमारी पहचान, पर्यावरण हमारी शान’ के नारों के साथ निकली 506वीं साइकिल यात्रा, खैरमा में हुआ पौधारोपण

जमुई : ‘हिंदी हमारी पहचान है, पर्यावरण हमारी शान है’ जैसे नारों के साथ रविवार को जमुई की चर्चित साइकिल यात्रा—एक विचार समूह द्वारा 506वीं नियमित साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से हुई, जो शास्त्री कॉलोनी और सतगामा होते हुए नगर परिषद के खैरमा ग्राम तक पहुँची।

खैरमा पहुँचने पर यात्रियों ने आशीष सिन्हा के निजी भूमि पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सदस्य सिद्धार्थ सिन्हा ने कहा कि हिंदी दिवस पर आयोजित इस पौधारोपण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भाषा और प्रकृति, दोनों का संवर्धन ही हमारी सच्ची संस्कृति है। उन्होंने कहा कि “हिंदी हमारी मातृभाषा है और पेड़-पौधे हमारी जीवनरेखा। दोनों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।”

यात्रा में शामिल सदस्य लड्डू मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति और भाषा दोनों का संरक्षण करना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य देगा। वहीं अरुणेश मिश्रा ने बताया कि केवल पौधारोपण करना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खैरमा गांव में पिछले प्रयासों के कारण पाँच-छह जगह छोटे-छोटे बगीचे तैयार हो चुके हैं। ये न केवल फल-फूल दे रहे हैं बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बढ़ा रहे हैं।

साइकिल यात्रा के इस चरण में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में गोलू कुमार, संकेत कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, सत्यम कुमार, गुंजन मिश्रा, अरुणेश कुमार मिश्रा, मयंक कुमार, राजा कुमार, चिट्टू कुमार, विजय कुमार, निकेश कुमार, आशीष सिन्हा, पंकज कुमार, के पी शौर्य, विवेक कुमार और लड्डू मिश्रा के नाम उल्लेखनीय रहे।

लोगों ने इस यात्रा को न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता की मिसाल बताया। 506वीं यात्रा के सफल आयोजन ने यह साबित किया कि समाज के सहयोग से सतत प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages