साइकिल यात्रा–एक विचार’ ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, September 7, 2025

साइकिल यात्रा–एक विचार’ ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमुई/बिहार : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा संगठन साइकिल यात्रा–एक विचार, जमुई (रजि.) लगातार नई मिसाल कायम कर रहा है। रविवार को 505वीं साइकिल यात्रा के क्रम में संगठन के सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र के नीमा ग्राम में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पेड़ लगाने, उनके संरक्षण और जल बचाने के महत्व पर लोगों को जागरूक किया गया।

संगठन के संस्थापक विवेक कुमार ने बताया कि निरंतर प्रयास से अब सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2016 में 41वीं यात्रा के दौरान नीमा स्थित आईटीआई परिसर में लगभग 50 पौधे लगाए गए थे। आज संस्थान प्रबंधन के सहयोग और संरक्षण से पूरा परिसर हरा-भरा हो चुका है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि सब मिलकर प्रयास करें तो जमुई का हर संस्थान, विद्यालय और पंचायत भवन हरियाली से आच्छादित हो सकता है।

सदस्य शैलेश भारद्वाज और अखिलेश सिंह ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और सींचाई भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि हर परिसर हरा-भरा बने, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु मिल सके। वहीं, सत्यम कुमार और विशाल कुमार ने कहा कि अगर आज पेड़ और पानी की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य की पीढ़ियाँ जीवन संकट का सामना करेंगी।

इस अवसर पर सतीश गुप्ता, गोलू कुमार, शुभम कुमार, सीपू सिंह परिहार, लड्डू मिश्रा, शांतनु सिंह, हर्ष कुमार सिन्हा, जयशंकर कुमार, अभय कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि हर गांव को हरा-भरा बनाने और जल संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages