चकाई, जमुई/बिहार : चकाई प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सरौन के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत के साथ हुई।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है और राज्य अब तेजी से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार नई योजना के तहत जल्द ही 10 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराएगी, जिसके बाद 2 लाख रुपए तक का सहयोग भी दिया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिला है।
चकाई विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियाँ गिनाते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलियों का जाल बिछाया गया है। 500 से अधिक आहार का जीर्णोद्धार Arya दर्जन भर से अधिक चेक डैम का निर्माण कराया गया है। माधोपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। साथ ही सुंदरी नदी पर पुल एवं सड़क, सरौन उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन और चरघरा में अजय नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित बरनार जलाशय योजना का काम भी शुरू हो गया है, जिससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं पेटार पहाड़ी पंचायत में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री स्थानीय युवाओं के रोजगार का नया द्वार खोलेगी।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हरिकिशोर चौधरी और बंगटू यादव ने मंत्री सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, रंजीत राय, कांग्रेस दास, अमित तिवारी, नूनधन शर्मा, सुभाष पांडेय, भवेश पांडेय, कारू राय, अजय सिंह, इंद्रदेव राम, सुनील सिंह, रनियां हांसदा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment