जमुई में सम्पन्न हुआ जन कल्याण संस्थान का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग, 29 जिलों से 80 कार्यकर्ता हुए शामिल - City Channel

Breaking

Tuesday, September 2, 2025

जमुई में सम्पन्न हुआ जन कल्याण संस्थान का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग, 29 जिलों से 80 कार्यकर्ता हुए शामिल

जमुई में सम्पन्न हुआ जन कल्याण संस्थान का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग, 29 जिलों से 80 कार्यकर्ता हुए शामिल 


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई/बिहार :  जन कल्याण संस्थान का चार दिवसीय पूर्णकालिक अभ्यास वर्ग 29 अगस्त से 2 सितम्बर तक जमुई के जय शगुन वाटिका में अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस वर्ग का नेतृत्व संस्थान के संयोजक श्री बिनोदजी ने किया।

संस्थान ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पांच प्रकार की टोली का गठन किया— विधि टोली, प्रशासन टोली, परियोजना टोली, संस्कृति टोली और निधि टोली। वर्ग में अखिल भारतीय परियोजना प्रमुख श्री श्याम हरकड़े, दक्षिण बिहार के सह-संयोजक श्री अरुणजी, नालंदा व मुंगेर विभाग संयोजक श्री बिनोदजी, जहानाबाद विभाग संयोजक श्री राकेश कुमार और दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक श्री उमेशजी ने अपने अनुभव से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अभ्यास वर्ग में बिहार व झारखंड के 29 जिलों से कुल 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें 45 महिलाएं और 35 पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम को संस्थान की लक्ष्यपूर्ति की दिशा में सफल बताया गया।


No comments:

Post a Comment

Pages