पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश बलराम सिंह को अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया सम्मानित - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश बलराम सिंह को अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया सम्मानित

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश बलराम सिंह को अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया सम्मानित

🔹विजन लाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन के कार्यों की की सराहना, न्यायिक मार्गदर्शन का दिया आश्वासन।

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल

सोनो, जमुई/बिहार : सोनो बाजार स्थित विजन लाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन के कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बलराम सिंह को सीएस नीतीश कुमार द्वारा अंगवस्त्र एवं बुफे देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर न्यायाधीश बलराम सिंह ने कहा कि वे प्रखंड कार्यालय में आयोजित लोक अदालत कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, जहां न्यायालय में लंबित कई मामलों का निष्पादन किया गया। इसी क्रम में उनकी विजन लाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन से औपचारिक भेंट हुई।

कार्यक्रम में उन्होंने संस्था के कार्यकर्ताओं की ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा “आप सभी जिस समर्पण भाव से समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। यदि भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन या सहयोग की आवश्यकता हो, तो आप मुझसे बेहिचक संपर्क करें, मैं हरसंभव मदद करूंगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में नरेंद्र कुमार, धीरज वर्मा, सूर्य नारायण तमोली, प्रेम शंकर कुमार, विकास कुमार और अमर कुमार शामिल थे।
कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages