सोनो के मनेरिया गांव में जलमीनार बनी शोभा की वस्तु, दो साल से नहीं आ रहा पानी - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

सोनो के मनेरिया गांव में जलमीनार बनी शोभा की वस्तु, दो साल से नहीं आ रहा पानी

सोनो के मनेरिया गांव में जलमीनार बनी शोभा की वस्तु, दो साल से नहीं आ रहा पानी

🔹ग्रामीण नदी-नाले का पानी पीने को मजबूर, विभागीय उदासीनता से गुस्साए लोग।

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल

सोनो, जमुई/बिहार : सोनो प्रखंड के दहियारी पंचायत स्थित मनेरिया गांव में वर्षों पहले स्थापित की गई जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। बिहार सरकार की ‘हर घर नल का जल’ योजना के अंतर्गत बनाई गई यह जलमीनार बीते दो वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रखंड स्तर के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। इस कारण आज भी गांव के दर्जनों परिवार नदी और कुएं का पानी पीकर जीवन बसर कर रहे हैं।

बरसात के दिनों में नदी में पानी बढ़ने से और भी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। दूषित जल के सेवन से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन संबंधित विभाग और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों में मारखू पुजार, कार्तिक पुजहर, प्रकाश पुजहर, उपेंद्र पुजहर, किरण देवी, सुमा देवी, कैली देवी सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages