स्वर्गीय शिवरतन साव की पुण्यतिथि पर मानव सेवा संघ ने गरीबों के बीच कराया पका भोजन का वितरण - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

स्वर्गीय शिवरतन साव की पुण्यतिथि पर मानव सेवा संघ ने गरीबों के बीच कराया पका भोजन का वितरण

स्वर्गीय शिवरतन साव की पुण्यतिथि पर मानव सेवा संघ ने गरीबों के बीच कराया पका भोजन का वितरण

सिटी संवाद दाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

झाझा, जमुई/बिहार :  रेलवे स्टेशन टोटो स्टैंड झाझा पर मानव सेवा संघ की ओर से आज गुरुवार को भी गरीबों के बीच पका हुआ भोजन— पूरी, सब्ज़ी और बुढ़िया—का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य हर सप्ताह की भांति इस गुरुवार को भी नियमित रूप से संपन्न हुआ।

आज का यह सेवा कार्यक्रम स्वर्गीय शिवरतन साव (चरघरा निवासी व पूर्व रेल चालक) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भोजन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था उनके पुत्र विनोद साव द्वारा की गई।

सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित समाजसेवियों और नागरिकों में घनश्याम गुप्ता, पूर्व रेल चालक अशोक रावत, प्रशांत साव, सुरेश यादव, तपन रंगीला, सुबोध शर्मा, लक्ष्मी शंकर राय, रविंद्र सिन्हा, जय कुमार (आप्रवासी कोलकाता), कामरेड योगेंद्र रावत, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, पूर्व रेल चालक किशोरी साव, बंता साव, विकास कुमार, बबलू पासवान, राजेश कुमार, सौम्या कुमारी, विद्या गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, दीपक कुमार, नीतीश पासवान, आदर्श, महेश मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

मानव सेवा संघ द्वारा निरंतर किया जा रहा यह जनकल्याणकारी प्रयास समाज में सेवा, समर्पण और सहानुभूति की भावना को जीवंत बनाए रखने का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।।

No comments:

Post a Comment

Pages