राजेश कुमार बनाए गए झाझा के नए एसडीपीओ, आईपीएस व बीपीएस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

राजेश कुमार बनाए गए झाझा के नए एसडीपीओ, आईपीएस व बीपीएस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

राजेश कुमार बनाए गए झाझा के नए एसडीपीओ, आईपीएस व बीपीएस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

जमुई/बिहार : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं बिहार पुलिस सेवा (BPS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इस तबादले के तहत बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश कुमार को झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के पद पर नया प्रभार सौंपा गया है। वे अब झाझा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

राज्य स्तर पर हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजेश कुमार के आने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में नई उम्मीदें जगी हैं।

सूत्रों के अनुसार, अन्य कई आईपीएस और बीपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, जिससे पुलिस प्रशासनिक तंत्र में गतिशीलता और कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages