जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज - City Channel

Breaking

Sunday, August 24, 2025

जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

जमुई/बिहार : आगामी 25 अगस्त को जमुई विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

सम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से स्टेडियम परिसर में बन रहे विशाल पंडाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केशरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण मण्डल और हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी मौजूद थे।

नेताओं ने बताया कि यह सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि “रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से एनडीए सरकार” के नारे के साथ यह सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages