भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता का सम्मान समारोह आयोजित - City Channel

Breaking

Sunday, August 24, 2025

भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता का सम्मान समारोह आयोजित

भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता का सम्मान समारोह आयोजित

झाझा, जमुई/बिहार : भाजपा नगर इकाई की ओर से शनिवार को नगर अध्यक्ष सुषमा देवी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ।

समारोह में नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शेखर सुमन और भाजपा जिला प्रवक्ता अमरनाथ राजहंस को माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का मजबूत स्तंभ है। “भाजपा का झंडा तो युवा मोर्चा का डंडा है, युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है”—इस नारे के साथ युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद प्रसाद यादव, सूरज सिंह, भैयालाल माथुरी, संजीव बांका, रानी केसरी, गौतम सिंह, पप्पू यादव, अवधेश यादव, जयकुमार यादव, विवेक सिंह, महादेव मंडल, सत्येंद्र राम, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश यादव, विकास चंद्र आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages