लाल दयाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली/मुज़फ्फरनगर : लाल दयाल पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण तिरंगे की छटा से सराबोर दिखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की सचिव श्रीमती चंद्रलेखा विशेष रूप से मौजूद रहीं। राष्ट्रध्वज के अभिवादन के बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाँध दिया। देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अभिभावक और गणमान्य अतिथि भाव-विभोर हो उठे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी कुमार अरोड़ा, अध्यक्ष कर्मवीर सिंह और सचिव श्रीमती चंद्रलेखा ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने एक होनहार छात्रा को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार ही सच्ची आज़ादी का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को देशहित में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खतौली के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment