वृद्धा आश्रम पहुँचे हड्डी रोग विशेषज्ञ व समाजसेवी डॉ० नीरज साह, बुजुर्गों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
झाझा, जमुई/बिहार : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमुई जिला के झाझा प्रखंड अंतर्गत झाझा स्थित वृद्धा आश्रम में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज साह पहुँचे, जहाँ आश्रम के बुजुर्गों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मानित किया।
डॉ. साह ने अपने संबोधन में कहा कि यह आश्रम उन माँ-बाप के लिए जीवन की शरणस्थली है जिन्हें उनके ही बच्चे छोड़ देते हैं। यहाँ रहने वाले सभी बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन, आवास और सेवा दी जाती है। उन्होंने आश्रम संचालक धर्मेन्द्र सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र सिंह जी का समाज के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने अपील की कि समाज के हर वर्ग को ऐसे संस्थानों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
समारोह में उपस्थित समाजसेवियों और बच्चों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। एक नन्हीं बच्ची का भाषण सुनकर डॉ. नीरज साह ने भावुक होकर कहा कि "इतनी छोटी उम्र में इतना ज्ञान होना बहुत ही अद्भुत है।" वहीं एक बेटी द्वारा साइकिल से देशभर का भ्रमण करने पर उन्होंने कहा कि महिलाओं में अदम्य शक्ति है और यदि वे ठान लें तो हर लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं।
युवाओं के विषय में बोलते हुए डॉ. साह ने कहा कि वे खुद को अभी भी युवा मानते हैं और हमेशा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि युवाओं को आशीर्वाद, सम्मान और सही दिशा देना उनकी प्राथमिकता है।
वहीं पत्रकारों द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा – “मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करूंगा। अगर हमारे शीर्ष नेतृत्व तेजस्वी यादव आशीर्वाद देंगे, तो चुनाव लड़ने पर विचार करूंगा।”
कार्यक्रम में आश्रम के संचालक, स्थानीय समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर आश्रम के सभी सदस्यों ने डॉ. नीरज साह को “युवाओं का आइकॉन” बताते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में झाझा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर बहेगी।
कार्यक्रम में स्वामी निरंजनानंद योग केंद्र के प्रधान स्वामी आत्मस्वरूप जी, जिले के जाने माने प्रतिष्ठित डॉक्टर व समाजसेवी डॉ० एस.एन झा, डॉ० परवेज आलम, डॉ० नेहा, वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डिस्सू मियां, जेड अली भूटो दयाशंकर बरनवाल, काजू यादव, घनश्याम गुप्ता, सूरज जी आदि मौके पर मौजूद थे।






No comments:
Post a Comment