खतौली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया - City Channel

Breaking

Sunday, August 17, 2025

खतौली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

खतौली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुज़फ्फरनगर : कस्बा खतौली में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी मंगलवार को पूरे धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुंदर-सुंदर झाँकियों का प्रदर्शन किया गया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थनाएँ कीं।


रात 12 बजे जैसे ही जन्मोत्सव का क्षण आया, मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, शंख और बधाइयों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नगर के प्रमुख मंदिरों – इस्कॉन मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और अन्य देवालयों में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जगह-जगह झालरों और रोशनियों से मंदिर प्रांगण जगमगा उठे।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सके।


No comments:

Post a Comment

Pages