लोजपा (रामविलास) ने की कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी, द्वारका विवाह भवन में बैठक व प्रेस वार्ता
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन
जमुई/बिहार : आगामी 25 अगस्त 2025 को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में लोजपा (रामविलास) जिला इकाई की ओर से रविवार को द्वारका विवाह भवन, जमुई में बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि “एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन जमुई एक ऐतिहासिक व यादगार पल होगा, यह संपूर्ण बिहार में अब्वल दर्जे पर रहेगा।" श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला, प्रखंड, पंचायत, ग्राम और बूथ स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
लोगों से अपील की जा रही है कि वे हजारों की संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जमुई विकास से वंचित रहा, लेकिन पिछले दस वर्षों में यहां चौमुखी विकास हुआ है।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी तारापुर चंदन सिंह, प्रदेश युवा महासचिव रिंकू सिंह, लोजपा नेता राहुल भवेश, महिला जिलाध्यक्ष संगीता पासवान, पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील पासवान, जिला महासचिव विमल वर्मा, नगर अध्यक्ष गौतम पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, जिला सचिव बबलू सिंह, लोजपा नेता मुकेश विश्वकर्मा, प्रभु कुमार, महिला प्रखंड अध्यक्ष रंजना देवी, पविता देवी, नितेश सिंह, बबलू कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment