ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की जिला बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन
जमुई/बिहार : अपने जिला कार्यालय में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया और कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में प्रवीण सिन्हा को जिलाध्यक्ष, डॉ. मनोज सिन्हा को महासचिव, प्रभात सिन्हा को संगठन मंत्री, सत्येन्द्र शंकर प्रसाद को कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार प्रसाद को सदस्यता प्रभारी और विकास सिन्हा एवं भूपेन्द्र सिन्हा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवा प्रकोष्ठ में आलोक कुमार जिलाध्यक्ष बने, जबकि महिला प्रकोष्ठ में कुसुम सिन्हा महासचिव और रीता रानी एवं अर्चना सिन्हा उपाध्यक्ष बनीं। इसी प्रकार शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राजकिशोर सिन्हा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की विवेक कुमार लक्की, चिकित्सा प्रकोष्ठ की डॉ. अमित रंजन (जिलाध्यक्ष) व डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा (महासचिव), विधि प्रकोष्ठ की निरंजन कुमार (जिलाध्यक्ष) व राजेश कुमार (महासचिव) को दी गई। साथ ही मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव सिन्हा को मनोनीत किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की बैठक प्रतिमाह आयोजित होगी। सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व महासचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वालों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रत्येक प्रकोष्ठ को निर्देश दिया गया कि वे अगले रविवार तक अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लें।
संगठनात्मक कार्यों के संचालन हेतु प्रत्येक चित्रांश बंधु से 10 रुपये मासिक योगदान करने का भी आग्रह किया गया।
बैठक में निरंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, प्रभात सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, विकास सिन्हा, नीरज कुमार प्रसाद, सत्येंद्र शंकर प्रसाद, राजीव रंजन, विवेक कुमार लक्की, राजू सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई दी गई और आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में जिला संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।


No comments:
Post a Comment