16 अगस्त से 'राजस्व महा-अभियान के तहतजमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचेगा आपके द्वार" सीओ - City Channel

Breaking

Saturday, August 16, 2025

16 अगस्त से 'राजस्व महा-अभियान के तहतजमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचेगा आपके द्वार" सीओ

16 अगस्त से  'राजस्व महा-अभियान के तहतजमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचेगा आपके द्वार" सीओ

सिटी संवाददाता : मो० मुमताज

अलीगंज, जमुई/बिहार : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान सीओ ने घोषणा की कि बिहार सरकार 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राज्यव्यापी “राजस्व महा-अभियान” चलाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य है – भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारना, उत्तराधिकार एवं बंटवारा नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाना और जमाबंदी अभिलेखों को डिजिटाइज करना।

अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसमें राजस्व विभाग की द्वि-सदस्यीय टीम घर-घर जाकर रैयतों को आवेदन प्रपत्र और ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति उपलब्ध कराएगी। रैयतों से आवश्यक दस्तावेज लेकर ऑनलाइन प्रविष्टि के माध्यम से उनका निष्पादन किया जाएगा।

सीओ ने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने दस्तावेजों सहित शिविरों में पहुँचे और अपने जमीन के कागज को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनवाएँ। यह अभियान भूमि अभिलेखों को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ भविष्य के विवादों से भी राहत दिलाएगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रफुल कुमार मांझी, बीडीओ अभिषेक भारती, पीओ असलम हुसैन, थाना प्रभारी राजेंद्र सह, पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजिद हुसैन, प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages