जमुई की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, विधायक श्रेयसी सिंह ने एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार - City Channel

Breaking

Tuesday, August 12, 2025

जमुई की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, विधायक श्रेयसी सिंह ने एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार

 जमुई की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, विधायक श्रेयसी सिंह ने एनएच अधिकारियों को लगाई फटकार

जमुई/बिहार : चुनावी वर्ष में जन समस्याएं नेताओं को परेशान कर रही हैं, और इस बार मुद्दा है—सड़कों की बदहाली। जी हाँ कभी अच्छी सड़कों के लिए प्रसिद्ध जमुई, आज जर्जर एनएच और शहरी सड़कों के कारण बदनाम हो रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के मसौढ़ी चौक, कचहरी रोड से लेकर बोधवन तालाब तक कई सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।

आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, और हालत यह है कि एनएच-333 के कचहरी चौक, महिसौड़ी चौक से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार शरीफ डिवीजन के एनएच एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "एसी के कमरे में बैठकर लागत का आकलन न करें, जमीन पर उतरकर काम की हकीकत को देखें।"

वहीं विधायक ने खाज कि 77 लाख 28 हजार रुपये का शॉर्ट टर्म मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट का प्रस्ताव पेंडिंग है। उन्होंने रीजनल ऑफिसर से भी बात की और जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग की ताकि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल मरम्मत हो सके।

इंजीनियर रंजीत कुमार ने स्थिति को गंभीर मानते हुए आश्वासन दिया कि प्रस्ताव पास होते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages