जमुई मंडल कारा में हत्या के आरोपित कैदी की इलाज के दौरान मौत - City Channel

Breaking

Saturday, August 23, 2025

जमुई मंडल कारा में हत्या के आरोपित कैदी की इलाज के दौरान मौत

जमुई मंडल कारा में हत्या के आरोपित कैदी की इलाज के दौरान मौत

जमुई/बिहार : जमुई से बड़ी खबर आ रही है, जहां मंडल कारा में बंद हत्या के आरोपित एक कैदी की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैदी की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बीघा गांव निवासी डब्लू कुमार चौधरी, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसे अचानक सांस लेने में तकलीफ़ होने पर मंडल कारा से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बात की पुष्टि इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. घनश्याम सुमन ने की।

बताया जाता है कि 18 अगस्त को सिमुलतला पुलिस ने डब्लू कुमार को दहेज उत्पीड़न और पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार किया था। अगले दिन यानी 19 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर उसे मंडल कारा भेजा गया था।

यह मामला 19 मई 2025 का है, जब उसकी पत्नी ज्योति कुमारी (18 वर्ष) की मौत फंदे से झूलने से हुई थी। मृतका के पिता शामा पासी उर्फ शामा चौधरी, निवासी जरियाटांड, थाना मधुपुर, जिला देवघर, झारखंड ने सिमुलतला थाना में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया था कि 50 हजार रुपए दहेज नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतक कैदी डब्लू कुमार के अलावा उसके पिता महेंद्र चौधरी और मां आशा देवी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस संबंध में थाना कांड संख्या 40/25 दर्ज है।

No comments:

Post a Comment

Pages