सड़क पर बाइक साइड को लेकर बवाल, लाठी-डंडे और फायरिंग में चार लोग घायल - City Channel

Breaking

Sunday, August 24, 2025

सड़क पर बाइक साइड को लेकर बवाल, लाठी-डंडे और फायरिंग में चार लोग घायल

सड़क पर बाइक साइड को लेकर बवाल, लाठी-डंडे और फायरिंग में चार लोग घायल

सिकन्दरा, जमुई/बिहार :  सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव के पास शनिवार देर रात बाइक साइड को लेकर हुई कहासुनी मारपीट और फायरिंग में बदल गई। झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष से आशीष गुप्ता और गुड्डू पासवान जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप यादव और विपिन कुमार आमने-सामने हो गए। इसी दौरान हुई हाथापाई में आशीष गुप्ता की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली गई। बीच-बचाव करने पहुंचे जिला परिषद सदस्य सुनील पासवान भी घायल हो गए।

झड़प में आशीष गुप्ता और गुड्डू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें सिकंदरा अस्पताल से जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं विपिन कुमार भी घायल हुआ।

घटना की सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष गुप्ता को ग्रामीणों से छुड़ाकर पिस्टल बरामद की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी जब्त किए।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आवेदन नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस जांच कर स्वतः कार्रवाई करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages