डीएम ने किया सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर - City Channel

Breaking

Sunday, August 24, 2025

डीएम ने किया सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

डीएम ने किया सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

सिमुलतला, झाझा/जमुई/बिहार : जिला अधिकारी नवीन कुमार ने रविवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय का दौरा किया और प्रबंध समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल माहौल दिया जाएगा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यालय की समस्याओं का समाधान विद्यालय परिसर में बैठकर ही किया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रबंध समिति की बैठक भी यहीं आयोजित की गई। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ भोजन किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही विद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद डीएम ने माना कि संसाधनों में सुधार हुआ है, लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में योग्य शिक्षक और ऊर्जा से भरे छात्र मौजूद हैं, बस जरूरत उन्हें सही दिशा देने की है। उनका लक्ष्य विद्यालय की व्यवस्था को स्थायी और प्रभावी बनाना है।

बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि आलोक राज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जिस स्वास्थो कोठी में ठहरे थे, उसे तत्कालीन शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह आज भी जर्जर हालत में है। साथ ही विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग भी छह महीने में ही खराब हो चुका है।

इन सवालों पर डीएम नवीन कुमार ने कहा कि उनका ध्यान केवल विद्यालय की शैक्षणिक और प्रबंधकीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है और वे इसी पर केंद्रित रहेंगे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व पटना विश्वविद्यालय के व्याख्याता डॉ. शंकर कुमार, वर्तमान प्राचार्य सुनील कुमार समेत कई शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages