जमुई जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न
🔹पुलिस प्रशासन की सघन निगरानी और तत्परता से बनी रही परीक्षा में अनुशासनपूर्ण व्यवस्था।
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा जिले भर में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जमुई पुलिस के जवानों को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो सके। इसके अतिरिक्त, वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
जिला प्रशासन की इस तत्परता और निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सकी। नकल या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने भी पुलिस की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि प्रशासन की चुस्ती-फुर्ती से परीक्षा देने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
जिला प्रशासन जमुई ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सभी संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।


No comments:
Post a Comment