त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए विशेष पुनरीक्षण पर जोर – निर्वाचन प्रेक्षक भरत खेड़ा - City Channel

Breaking

Friday, August 8, 2025

त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए विशेष पुनरीक्षण पर जोर – निर्वाचन प्रेक्षक भरत खेड़ा

त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए विशेष पुनरीक्षण पर जोर – निर्वाचन प्रेक्षक भरत खेड़ा

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई/बिहार :  त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्य आवश्यक है। यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भरत खेड़ा ने कहीं।

उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-06, अपात्र नाम हटाने के लिए फॉर्म-07 और जानकारी सुधार के लिए फॉर्म-08 का उपयोग किया जा सकता है। दावा-आपत्ति शिविर 1 सितंबर को आयोजित होगा, ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व सभी त्रुटियां दूर की जा सकें।

प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों से बीएलए-02 की शत-प्रतिशत नियुक्ति करने और 1 अक्तूबर तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को भी पंजीकरण हेतु प्रपत्र-06 भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछला व्यापक पुनरीक्षण 2003 में हुआ था और 22 साल बाद यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।

बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने सहयोग और सुझाव देने का आश्वासन दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवीन ने प्रेक्षक भरत खेड़ा को अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा पीपीटी के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में एसडीएम सौरभ कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरूल हक, जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतों, बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, राजद प्रतिनिधि मुरारी राम, रालोजपा जिलाध्यक्ष रामाधीन पासवान समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages