16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा बिहार का ‘राजस्व महाअभियान’ — जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों का होगा तेजी से निवारण - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा बिहार का ‘राजस्व महाअभियान’ — जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों का होगा तेजी से निवारण

16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा बिहार का ‘राजस्व महाअभियान’ — जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों का होगा तेजी से निवारण

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई/बिहार : बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में विशेष राजस्व महाअभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भूधारकों की जमीन से जुड़े अभिलेखों में मौजूद अशुद्धियों को घर-घर जाकर सुधारा जाना है।

जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि अंचलाधिकारियों और भूमि सुधार उप-समाहर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र का माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके। महाअभियान के तहत डिजिटाइज्ड जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान संबंधी त्रुटियों को सुधारा जाएगा। साथ ही उत्तराधिकार और बंटवारा नामांतरण के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।

अभियान के पहले चरण में 16 अगस्त से 25 सितंबर तक दल घर-घर जाकर आवेदन प्रपत्र वितरित करेंगे। वहीं 19 अगस्त से 20 सितंबर तक पंचायत सरकार भवनों और अन्य सरकारी परिसरों में हल्कावार विशेष शिविर लगेंगे, जहां भूधारक आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

डीएम ने भूधारकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी कर अपने भूमि संबंधी अभिलेख अद्यतन कराएं और भविष्य के जमीन विवादों से बचें। अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय अंचल कार्यालय, पंचायत प्रतिनिधि या विभाग की वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages