अत्यधिक बाढ़ और नहर के पानी से दर्जनों गाँव हुआ जलमग्न, किसानों को भारी नुकसान
🔹जमुई प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मे हज़ारो एकड़ जमीन का हुआ फसल बर्बाद - विकास
जमुई/बिहार: जमुई प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भारी बारिश और गढ़ी डैम की नहर से छोड़े गए पानी के कारण दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इसके चलते मझंवे पंचायत, काकन एवं कुंदरी संकुरहा पंचायतों के हजारों एकड़ में लगी खरीफ फसल विशेषकर धान की बुआई पूरी तरह गलकर बर्बाद हो गई है।
इस आपदा से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन पर फसल नुकसान की सूचना दी, जिसके बाद श्री सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अंचलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग से बर्बाद फसलों का सर्वेक्षण करवाने का अनुरोध किया।
अंचलाधिकारी ने आज प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और नुकसान की जानकारी ली। स्वयं श्री विकास सिंह ने भी लखन धनामा, छठु धनामा, संकुरहा सहित कई गांवों का मुआयना किया और किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार से राहत राशि दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
श्री सिंह के साथ अमोद कुमार, निरंजन साह, भगवान कुमार, दिवाकर चंद्रवंशी, विक्रम कुमार, दिलीप ठाकुर, त्रिपुरारी सिंह सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment