जरूरतमंदों के लिए “मां की रसोई” : हर मंगलवार मिलेगा निःशुल्क भोजन, जल्द होगा दैनिक संचालन
सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा
जमुई/बिहार: लायंस क्लब ऑफ जमुई ने गरीब और असहाय लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मां की रसोई” नामक निःशुल्क भोजनालय की शुरुआत की है। इसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया, जिसमें 300 से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
क्लब के सचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यह भोजनालय सप्ताह में हर मंगलवार चलेगा, लेकिन जल्द ही इसे प्रतिदिन संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उन जरूरतमंदों की मदद करना है, जो सरकारी काम के लिए जिला मुख्यालय आते हैं और भोजन के अभाव में भूखे लौट जाते हैं।
क्लब के कोषाध्यक्ष लायन अनुपम कुमार ने कहा कि यह सेवा मानवता को समर्पित है और इससे जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन मिलेगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और इस पहल को समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।
गौरतलब है कि लायंस क्लब ऑफ जमुई पहले भी स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और डायबिटीज जांच शिविर जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला चुका है।
इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, लायन अनुपम कुमार, लायन श्रीकांत केसरी, संजय कुमार सिंह, डॉ. राजीव रंजन, लायन साकेत केसरी, लायन डॉ. ए. मोदी, लायन सुजीत कुमार, लायन सौरभ कुमार, नीतेश केसरी, चंदन कुमार केसरी, राजू कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, राज किशोर सिन्हा, अभिषेक सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment