गिद्धौर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित
- ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने बताया रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व।
सिटी संवाद : सुशान्त साईं सुंदरम
गिद्धौर, जमुई/ बिहार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गिद्धौर इकाई द्वारा रविवार को अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन गिद्धौर स्थित एक भवन में किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने रक्षाबंधन पर्व की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा और ईश्वर से नजदीकी का प्रतीक है।
यह पर्व आत्मा और परमात्मा के बीच पवित्र बंधन को स्मरण कराता है और हमें आध्यात्मिक मर्यादाओं में रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में गिद्धौर सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ब्रह्माकुमार-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रेम, भाईचारे और अध्यात्म से ओत-प्रोत वातावरण में किया गया, जिसमें सभी को ईश्वर के सच्चे स्वरूप को जानने और जीवन में आत्मिक उन्नति का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।

No comments:
Post a Comment