जमुई मंडल कारा में तड़के छापामारी, वार्डों की गहन तलाशी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला - City Channel

Breaking

Sunday, August 10, 2025

जमुई मंडल कारा में तड़के छापामारी, वार्डों की गहन तलाशी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

जमुई मंडल कारा में तड़के छापामारी, वार्डों की गहन तलाशी, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला

 सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई/बिहार : रविवार की अहले सुबह जमुई मंडल कारा में जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्डों की गहन तलाशी ली, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। छापेमारी का नेतृत्व एसपी विश्वजीत दयाल ने किया। उनके साथ एसडीएम सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, खैरा व बरहट थानाध्यक्ष तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

सुबह चार बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में मंडल कारा के सभी वार्डों, बैरकों, मेडिकल वार्ड, मुलाकाती कक्ष, कैंटीन और रसोई घर तक की सघन जांच की गई। इस दौरान कारा की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण हुआ।

एसपी ने बताया कि यह नियमित जांच थी और इसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश भी कारा प्रशासन को दिए गए। छापेमारी के समय बंदी सो रहे थे, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रबंधन और बंदियों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Pages