सिकंदरा में वोटर अधिकार पदयात्रा का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग - City Channel

Breaking

Thursday, August 21, 2025

सिकंदरा में वोटर अधिकार पदयात्रा का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

सिकंदरा में वोटर अधिकार पदयात्रा का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

सिकंदरा/जमुई : सिकंदरा की ऐतिहासिक धरती पर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित वोटर अधिकार पदयात्रा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम स्वयं पदयात्रा में शामिल हुए और महागठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

जनसैलाब उमड़ा, गूंजे नारे :

बता दें कि सुबह से ही सिकंदरा के विभिन्न इलाकों से लोग झंडे-बैनर लेकर पदयात्रा स्थल पर जुटने लगे। जब पदयात्रा शुरू हुई तो सड़कों पर कांग्रेस और महागठबंधन समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। "लोकतंत्र की रक्षा करो, वोटर अधिकार बचाओ", "महागठबंधन ज़िंदाबाद", "कांग्रेस पार्टी अमर रहे" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जुटी भीड़ :

इस पदयात्रा को सफल बनाने में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह का योगदान अहम रहा। उनके नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सिकंदरा पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व का स्वागत किया। भीड़ का जोश और जोशपूर्ण नारों ने साफ कर दिया कि कांग्रेस और महागठबंधन की इस पहल को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

नेताओं का संबोधन :

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पदयात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि "यह लड़ाई जनता के मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। आज जब आम मतदाता को उसके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश हो रही है, तब कांग्रेस और महागठबंधन हर कीमत पर जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहेंगे।"

महागठबंधन के अन्य नेताओं ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और गरीबों की समस्याओं पर ज़मीनी स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थानीय जनता की भागीदारी :

सिर्फ कांग्रेस और महागठबंधन कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम जनता भी बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल हुई। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

सिकंदरा बना राजनीतिक चर्चा का केंद्र :

बताते चलें कि यह आयोजन न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि सिकंदरा को पूरे जिले की राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया। लोगों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर आयोजित यह पदयात्रा आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी असर डाल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Pages