पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ब्रहाबांक पहुँचे, श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया
सिटी संवाददाता : चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो, जमुई/बिहार : गंदर पंचायत स्थित ब्रहाबांक गांव में सोमवार को आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद सह जदयू नेता संजय प्रसाद शामिल हुए। यह श्राद्ध कार्यक्रम गांव निवासी भूपेंद्र यादव की पत्नी के निधन उपरांत आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में पहुँचकर संजय प्रसाद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति मिले ताकि वे इस कठिन समय को सहन कर सकें।
श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नुनेश्वर यादव, दिनेश यादव, गोलू बरनवाल, सुमित बरनवाल, कुणाल सिंह, संजीव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment