जमुई में एनडीए कार्यकर्ता स्वागत सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विधायक श्रेयसी सिंह सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल - City Channel

Breaking

Monday, August 25, 2025

जमुई में एनडीए कार्यकर्ता स्वागत सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विधायक श्रेयसी सिंह सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

जमुई में एनडीए कार्यकर्ता स्वागत सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विधायक श्रेयसी सिंह सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

जमुई/बिहार : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सोमवार को भव्य कार्यकर्ता स्वागत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुई विधानसभा क्षेत्र के सभी गठबंधन दलों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही एनडीए की मजबूती बनी है और इसी ऊर्जा के साथ आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना किया जाएगा।


इस अवसर पर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। जमुई में एनडीए के सभी घटक दल मिलकर विकास और संगठन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, हम पार्टी के दामोदर मांझी, रालोसपा के अरुण मंडल, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पासवान, रवि शंकर पासवान, चंदन सिंह, वरिष्ठ नेता रोबिन सिंह, युवा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह, नेता राहुल भवेश, गौतम पासवान, पिंकी वर्मा, रंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में एनडीए गठबंधन की एकजुटता और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर जोर दिया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "जय एनडीए परिवार", "जय लोजपा रामविलास", "जय चिराग पासवान" और "जय अरुण भारती जी" जैसे नारों से पूरे पंडाल को गूंजायमान कर दिया।


कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया और उन्हें आगामी चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और नेताओं ने इसे एनडीए गठबंधन की एकजुटता का मजबूत संदेश बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages