डॉ. स्मृति करेंगी राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का उद्घाटन - City Channel

Breaking

Saturday, August 23, 2025

डॉ. स्मृति करेंगी राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का उद्घाटन

डॉ. स्मृति करेंगी राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का उद्घाटन


🔹ओपीएस में होगा 24 को आयोजन , 400 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा। 

जमुई/बिहार :  सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रशाल में 24 अगस्त को जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिस्पर्धा की तैयारी जारी है।

       इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और भारत विकास परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के सहयोग से ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के प्रशाल में 24 अगस्त को जिला स्तर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 इस प्रतिस्पर्धा में जमुई जिला के सभी दस प्रखंडों में संचालित निजी विद्यालय के 400 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। 

    जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी जबकि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सम्मानित मेहमान के रूप में  एसडीएम सौरभ कुमार , एसडीपीओ सतीश सुमन , डीईओ दया शंकर , IS&CWA के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव मुकेश कुमार, राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार समेत कई शख्सियत अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करेंगे। 

    डॉ. सिन्हा ने इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन , भारत विकास परिषद तथा "साथी ग्रुप" के तमाम प्रियजनों से आग्रह करते हुए कहा कि 24 अगस्त को पूर्वाह्न 11: 00 बजे ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पहुंचें और तय कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं। 

    उधर जिलास्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता को लेकर निजी स्कूलों में उत्साह देखा जा रहा है। शिक्षक प्रतिस्पर्धा में बच्चों के अव्वल आने के लिए उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages